रेस्टोरेंट के promotional WhatsApp मैसेज कैसे बंद करें

रेस्टोरेंट से WhatsApp पर offer आ रहे हैं? STOP reply करके promotional मैसेज बंद करें, ऑर्डर अपडेट चालू रखें, और जब चाहें दोबारा शुरू करें।

Read this page in English

जब आप WhatsApp पर किसी रेस्टोरेंट से ऑर्डर करते हैं, तो store बाद में आपको offer, नए मेन्यू की खबर या त्योहार के special भेज सकता है। ये नहीं चाहिए, तो एक reply में बंद कर सकते हैं। आपके ऑर्डर अपडेट पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।

Offer बंद करना

  1. रेस्टोरेंट वाली चैट खोलें।
  2. किसी भी promotional मैसेज के reply में STOP लिखकर भेजें। कुछ store के मैसेज में लिखा होता है कि कौन सा शब्द reply करना है; ऐसा हो तो वही इस्तेमाल करें।
  3. store के हिसाब से एक छोटा confirmation आ सकता है कि अब उस store से promotional मैसेज नहीं आएँगे।

reply से काम न बने, या मैसेज में opt-out का ज़िक्र न हो, तो चैट में बस लिख दें "कृपया मुझे offer न भेजें"। रेस्टोरेंट की टीम इसे पढ़ती है और आपका नंबर opt-out में डाल देती है।

opt-out सिर्फ उसी एक रेस्टोरेंट पर लागू होता है। कई store से ऑर्डर किया है, तो हर एक में अलग से बंद करें।

क्या अब भी आएगा

opt-out से सिर्फ marketing मैसेज बंद होते हैं। आपके अपने ऑर्डर से जुड़े मैसेज आते रहेंगे:

  • आपके ऑर्डर का confirmation और payment link
  • status अपडेट: preparing, out for delivery, delivered
  • delivery के बाद rating मैसेज, अगर store भेजता है
  • आपके मैसेज करने पर रेस्टोरेंट के जवाब

ऑर्डर करना बंद करते ही ये अपने आप बंद हो जाते हैं। उस नंबर से कोई भी मैसेज नहीं चाहिए, तो WhatsApp में उसे block कर सकते हैं, लेकिन फिर उस store से WhatsApp पर ऑर्डर भी नहीं कर पाएँगे।

दोबारा शुरू करना

मन बदल गया, या Diwali का offer छूट गया? रेस्टोरेंट को मैसेज करें कि आप फिर से offer पाना चाहते हैं। वे आपको वापस जोड़ सकते हैं। नया ऑर्डर करने से offer अपने आप चालू होते हैं या नहीं, यह store पर निर्भर है, इसलिए कह देना बेहतर है।

आम सवाल

STOP भेजा फिर भी offer आया। क्यों?

जो मैसेज पहले से schedule हो चुका था, वह opt-out के तुरंत बाद भी जा सकता है। एक दो दिन बाद भी offer आते रहें, तो store को सीधे मैसेज करके हटाने को कहें। चैट के विकल्पों से मैसेज को WhatsApp पर report भी कर सकते हैं।

रेस्टोरेंट को मेरा नंबर कहाँ से मिला?

आपने ऑर्डर करने के लिए उन्हें मैसेज किया था, या उनके store page पर checkout में अपना नंबर डाला था। इस तरह ऑर्डर लेने वाले रेस्टोरेंट सिर्फ उन्हीं नंबरों पर मैसेज करते हैं जिन्होंने उनसे संपर्क किया या ऑर्डर किया है।

क्या opt-out से मेरी order history मिट जाती है?

नहीं। आपके पुराने ऑर्डर रेस्टोरेंट के पास रहते हैं ताकि refund या सवालों को संभाला जा सके। opt-out से सिर्फ यह बदलता है कि वे आपको promotional मैसेज भेजेंगे या नहीं।